ePaper

बरजहान व मकबूल ने जीता कैरम का खिताब

Updated at : 09 Sep 2024 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
बरजहान व मकबूल ने जीता कैरम का खिताब

प्रखंड के भगतसिंह चौक के समीप दुर्गा मंदिर परिसर में कैरम प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

विज्ञापन

महेशपुर. प्रखंड के भगतसिंह चौक के समीप दुर्गा मंदिर परिसर में कैरम प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें महेशपुर के कई खिलाड़ियों ने भाग लिया. कैरम प्रतियोगिता का फाइनल रविवार देर रात को हुआ. फाइनल मैच बरजहान शेख, मकबूल शेख व अब्दुल फारूक, नुरआलम शेख के बीच हुआ, जिसमें बरजहान शेख ने जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया. वही दुर्गा मंदिर के कमेटी के अध्यक्ष अमल कुमार राय ने बरजहान शेख व मकबूल शेख को मैडल पहनाते हुए कप और नकद 3000 और उपविजेता टीम अब्दुल फारूक व नूरआलम शेख को मैडल, कप व 1500 नकद देकर सम्मानित किया. मौके पर अमल कुमार राय, बूड़ो सिंह, आशीष सिंह, वासुदेव कर्मकार, श्रीचरण कर्मकार, राम साहा, पार्थो मोदक, विनय भगत, सुदीप प्रमाणिक, गोलू घोष, परेश घोष, बिट्टू भगत आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola