महिला वर्ग में बांका ने जीता फुटबॉल का फाइनल खिताब

हिरणपुर. टाउन क्लब की ओर से स्थानीय फुटबॉल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को खेला गया.
हिरणपुर. टाउन क्लब की ओर से स्थानीय फुटबॉल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को खेला गया. महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला पश्चिम बंगाल मालदा व बांका बिहार के बीच खेला गया. दोनों के बीच जमकर मुकाबला हुआ. इसमें बांका बिहार की टीम ने एक गोल से खिताब पर कब्जा किया. वहीं पुरुष वर्ग का फाइनल जामुगड़िया व तीनपहाड़ के बीच हुआ. दोनों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला. अंततः जामुगड़िया की टीम एक गोल से विजयी हुई. दोनों ही वर्ग के खिलाड़ियों को कमेटी की ओर से घोषित राशि व कप देकर पुरस्कृत किया. पुरुष वर्ग में विजेता टीम को 25 हजार व उपविजेता टीम को 20 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया. मैच में सज्जाद अंसारी एवं अमीन टुडू ने रेफरी की भूमिका निभाई. मौके पर कमेटी के अध्यक्ष मुख्तार अंसारी, सचिव मुबारक अंसारी, नजीर अंसारी, करीम अंसारी, रिंकू आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




