बैंक कॉलोनी स्टेडियम नशेड़ियों का बन रहा है अड्डा
Updated at : 09 Oct 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़. शहर का बैंक कॉलोनी स्टेडियम इन दोनों नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है.
विज्ञापन
खाली नीडल्स इंजेक्शन की बोतलें है बिखरी पड़ी
प्रतिनिधि, पाकुड़. शहर का बैंक कॉलोनी स्टेडियम इन दोनों नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है. स्टेडियम परिसर से ली गयी तस्वीर यह बयान कर रही है. स्टेडियम के मुख्य द्वार से दाहिने बिना दरवाजे के एक खाली रूम में माचिस, खाली नीडल्स व एविल नाम के इंजेक्शन की खाली बोतलें पड़ी हुई है, जो कि नशेड़ी किस्म के लोग उपयोग में लाते हैं. डॉक्टर के मुताबिक इन इंजेक्शन का उपयोग एलर्जी की दवा के रूप में किया जाता है, लेकिन इन दवाइयां के सेवन से नशा भी आ सकती है. अब तो यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि एविल नाम के इंजेक्शन की खाली बोतलें व नीडल्स उक्त जगह में कैसे पहुंची. बहरहाल, स्टेडियम में पड़ी इंजेक्शन की बोतलों से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्टेडियम में नशेड़ियों का अड्डा लगता है. इन इंजेक्शन का उपयोग नशेड़ी नशा के लिए करते हैं और उसे खुली जगह में ही छोड़ देते हैं. इस प्रकार की घटना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है. नगर थाने से आधे किलोमीटर की दूरी पर इस प्रकार की घटना काफी निंदनीय है. अभी कुछ दिन पूर्व ही नगर थाना क्षेत्र के ही बीड़ी श्रमिक अस्पताल में लगातार ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री का मामला प्रकाश में आया था. हालांकि मामले में नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ में अवैध रूप से जुड़े कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता हासिल की थी. स्टेडियम की तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि अब नशेड़ियों ने अपनी जगह बदल दी है. बैंक कॉलोनी स्टेडियम को अपना आशियाना बनाने में लगे हुए हैंकहते हैं एसडीपीओ
मुझे इस बात की जानकारी नहीं है. यदि ऐसी बात है तो मामला गंभीर है. मामले को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लिया जायेगा. आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.– दयानंद आजाद, एसडीपीओ
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




