तंबाकू के दुष्प्रभावों पर महेशपुर में जागरुकता रैली

महेशपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर डॉ. अपूर्व हर्ष ने स्वास्थ्य कर्मियों को शपथ दिलाई और तंबाकू सेवन न करने की सलाह दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली, जो गांवों में भ्रमण कर लोगों को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों से अवगत कराया। डॉ. हर्ष और बीएएम शैलेश कुमार ने तंबाकू से फैलने वाली बीमारियों और मानसिक स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव के बारे में बताया। रैली में कई स्वास्थ्य कर्मचारी व सहियाएं शामिल थीं।
प्रतिनिधि, महेशपुर महेशपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर डॉ. अपूर्व हर्ष ने स्वास्थ्य कर्मियों को शपथ दिलाई और तंबाकू सेवन न करने की सलाह दी. स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली, जो गांवों में भ्रमण कर लोगों को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों से अवगत कराया. डॉ. हर्ष और बीएएम शैलेश कुमार ने तंबाकू से फैलने वाली बीमारियों और मानसिक स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव के बारे में बताया. रैली में कई स्वास्थ्य कर्मचारी व सहियाएं शामिल थीं. मौके पर शैलेश कुमार, शौकत अली, राजेश रंजन, किस्टो सिंह, प्रशांत पाल, जिष्णु मालाकर व सहिया साथी सहित दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










