स्वच्छता को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

Updated at : 18 Jul 2025 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

पाकुड़िया, पलियादाहा, डोमनगड़िया, मोगलाबांध सहित अन्य सभी गांवों में सखी मंडल की दीदियों ने रंगोली बनाकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया.

विज्ञापन

पाकुड़िया. सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान को लेकर पाकुड़िया सीएलएफ, जीआरसी सेंटर में सखी मंडल की दीदियों द्वारा रंगोली कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है. आयोजन में जेएसएलपीएस अपनी अहम भूमिका निभा रही है. प्रखंड के पाकुड़िया, पलियादाहा, डोमनगड़िया, मोगलाबांध सहित अन्य सभी गांवों में सखी मंडल की दीदियों ने रंगोली बनाकर लोगों को स्वच्छता, साफ-सफाई, गीला कचरा, सूखा कचरा निस्तारण आदि के लिए जागरूक किया तथा इसके नियमित पालन के लिए लोगों को प्रेरित किया. इस बाबत बीपीओ राजीव कुमार ,सखी मंडल की बीएपी तुलसी गुप्ता, पीआरपी लक्ष्मी मुर्मू , जीसीआरपी गुलजार खातून, सेतु दीदी नरगिस बेगम ने बताया कि इस दौरान प्रत्येक गांव में ग्रामीणों की बैठक, रैली के माध्यम से आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है. इसके अलावा लोगों को शपथ दिलवाकर जलजमाव को खत्म करने, घर के चारों ओर साफ-सफाई पर जोर दिया जा रहा है ताकि बीमारियों से बचाव हो सके. मौके पर दर्जनों सखी मंडल की दीदियां उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola