बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए किया जागरूक

पाकुड़. हर बच्चा स्कूल पहुंचे कार्यक्रम के तहत इलामी पंचायत में फेस संस्था की आइडिया प्रोजेक्ट ने जागरूकता अभियान चलाया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़. हर बच्चा स्कूल पहुंचे कार्यक्रम के तहत इलामी पंचायत में फेस संस्था की आइडिया प्रोजेक्ट ने जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ संस्था के सदस्य मौजूद थे. शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया. संस्था के सचिव रितु पांडे ने कहा कि बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजना चाहिए. क्योंकि देश का भविष्य बच्चों से जुड़ा है. उन्होंने बताया कि आइडिया प्रोजेक्ट के तहत किशोर-किशोरियों का सशक्तीकरण व समग्र विकास पर कार्य किया जा रहा है. किशोर-किशोरियों को डिजिटल शिक्षा, सिलाई जैसे कौशल विकास, अंग्रेजी भाषा तथा किशोरावस्था से जुड़े स्वास्थ्य और जीवन कौशल की जानकारी दी जाती है. मौके पर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर निकिता झा, देव ज्योति बनर्जी, शहादत हुसैन, हाफिजा खातून, शमीमा खातून, अशरफ हुसैन, अखलाउर शेख समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raghav Mishra

लेखक के बारे में

By Raghav Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola