कलश यात्रा के साथ ही मां शैलपुत्री की हुई पूजा, मां ब्रह्मचारिणी की आज
Published by : RAGHAV MISHRA Updated At : 22 Sep 2025 5:32 PM
पाकुड़. शारदीय नवरात्र को लेकर शहर से गांव तक उत्साह का माहौल है. नवरात्रि की गीत से गांव की गलियां भक्तिमय हो गयी है.
प्रतिनिधि, पाकुड़. शारदीय नवरात्र को लेकर शहर से गांव तक उत्साह का माहौल है. नवरात्रि की गीत से गांव की गलियां भक्तिमय हो गई है. नवरात्र के प्रथम दिन सोमवार को मां शैलपुत्री की पूजा संपन्न हुई. वहीं मंगलवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना होगी. शारदीय नवरात्र के अवसर पर हिरानंदनपुर पंचायत अंतरग्त तलवाडंगा स्थित महाकाल मंदिर से कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर काली भाषण तालाब तक गयी. श्रद्धालु तालाब से जल भरकर पुनः मंदिर परिसर लाये, जहां विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप भोजन कराया गया. मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेंद्र ठाकुर ने बताया कि शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा- अर्चना संपन्न हुई है. प्रथम दिन मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गयी. नवरात्र के नौ दिनों तक मंदिर में पाठ व संध्या आरती की जाती है. श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए समिति की ओर से वॉलिंटियर्स रखा गया है. बताया कि मंगलवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की होगी. मौके पर अश्वनी कुमार झा, अनुग्रहित प्रसाद, रामप्रवेश पासवान, मनोज कुमार झा, श्रीश्याम झा, संजीव कुमार झा, बंटी कुमार, अविनाश कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










