सभी बैंक प्रबंधक मनरेगा मजदूरों का करें ई-केवायसी : बीडीओ

बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने शनिवार को अपने कक्ष में सभी बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक की.
महेशपुर. बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने शनिवार को अपने कक्ष में सभी बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक की. बैठक में मनरेगा मजदूरों एवं योग्य प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों का ई-केवायसी करने का निर्देश सभी बैंक प्रबंधक को दिया गया, ताकि किसी भी मजदूरों के साथ कोई समस्या न हो. इसलिए सभी लाभुकों को ई-केवायीसी करने, पीएमएफएमइ के तहत जो भी बैंक में लाभुक जाता है उसका ई-केवायसी जल्द से जल्द जांच कर करवा देने का निर्देश दिया गया. इस मौके पर एसबीआइ, बैंक ऑर इंडिया, जेआरजेबी बैंक के प्रबंधक आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










