महेशपुर में धूमधाम से मनाई गयी अक्षय तृतीया

महेशपुर. वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया महेशपुर प्रखंड मुख्यालय में धूमधाम से मनाई गयी.
महेशपुर. वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया महेशपुर प्रखंड मुख्यालय में धूमधाम से मनाई गयी. वही पुरोहित प्रल्हाद पांडा, विष्णु पांडा व सर्बेश्वर गांगुली ने बताया कि शास्त्रों में अक्षय तृतीया को सनातनियों का प्रधान पर्व बताया गया है. अक्षय तृतीया तिथि विशेष पर स्नान- दान, जप- तप, पूजन- अनुष्ठान आदि समस्त कर्मों का फल अक्षय हो जाता है. इस कारण ही इस पर्व को शास्त्रों में अक्षय कहा गया है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. वही कई दुकानों में भी पूजा-अर्चना की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




