जेंडर रिसोर्स सेंटर संचालन को लेकर सलाहकार समिति गठित

Updated at : 07 Mar 2025 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
जेंडर रिसोर्स सेंटर संचालन को लेकर सलाहकार समिति गठित

प्रखंड सभागार में शुक्रवार को बीडीओ टुडू दिलीप की अध्यक्षता में जेंडर रिसोर्स सेंटर (गरिमा केंद्र) स्थापित करने के लिए बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

हिरणपुर. प्रखंड सभागार में शुक्रवार को बीडीओ टुडू दिलीप की अध्यक्षता में जेंडर रिसोर्स सेंटर (गरिमा केंद्र) स्थापित करने के लिए बैठक आयोजित की गयी. बैठक में केंद्र संचालन को लेकर प्रखंड स्तरीय सलाहकार समिति का गठन किया गया. समिति में अध्यक्ष बीडीओ होंगे, जबकि जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक इसके सचिव होंगे. साथ ही बाल विकास पदाधिकारी, डालसा का एक प्रतिनिधि, थाना प्रभारी, चिकित्सा अधिकारी, प्रखंड प्रमुख, एनजीओ का एक प्रतिनिधि, सभी संकुल संगठन के दो प्रतिनिधि इस समिति के हिस्सा होंगे. बीडीओ ने जेंडर रिसोर्स सेंटर का उद्देश्य बताया. बताया कि महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा, बाल विवाह, मानसिक प्रताड़ना, यौन उत्पीड़न या अन्य किसी तरह की शिकायत का निवारण जेंडर रिसोर्स सेंटर के माध्यम से किया जायेगा. कार्यालय में एक जेएसएलपीएस की पारा लीगल दीदी प्रतिदिन बैठकर शिकायतें प्राप्त करेंगी. सेंटर का उद्देश्य न केवल मामलों का निपटारा होगा, बल्कि कानूनी सलाह भी दी जायेगी. बीडीओ ने कहा कि जल्द ही पुराना ब्लॉक परिसर में उक्त सेंटर स्थापित किये जायेंगे. मौके पर प्रमुख रानी सोरेन, अंचल अधिकारी मनोज कुमार, थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिंह, डीएम एसडी स्वेता कुमारी, बीपीएम शंकर तिवारी, जीआरसी संजय पाल, सीसी राजेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola