दो बाइक में आमने-सामने टक्कर, दो लोग घायल

हिरणपुर थाना क्षेत्र के डांगापाड़ा में दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर से दो लोग घायल हो गए.
हिरणपुर. थाना क्षेत्र के डांगापाड़ा में दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर से दो लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिरणपुर में कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार महेशपुर थानाक्षेत्र के कामेश्वर टुडू (30) अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक में सवार होकर हिरणपुर आ रहा था. वहीं जामबाद निवासी दुर्योधन कर्मकार (28) अपने ससुराल जा रहा था. इसी बीच दोनों बाइक की आमने-सामने से भिंड़त हो गयी. इससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए. मामले की जानकारी मिलते ही थाना के एएसआई अनिल कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज लिए सीएचसी हिरणपुर पहुंचाया. जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




