ePaper

अभाविप ने शत-प्रतिशत मतदान को लेकर लोगों से की वोट की अपील

Updated at : 04 May 2024 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
अभाविप ने शत-प्रतिशत मतदान को लेकर लोगों से की वोट की अपील

अभाविप सदस्यों ने शहर के विभिन्न दुकानों, टोटो, टेंपो एवं विभिन्न निजी एवं सवारी गाड़ियों पर मतदाता जागरूकता का पोस्टर चिपकाया. लोगों के बीच पर्ची बांटकर मतदान करने की अपील की.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने शत-प्रतिशत मतदान को लेकर शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया. अभाविप सदस्यों ने शहर के विभिन्न दुकानों, टोटो, टेंपो एवं विभिन्न निजी एवं सवारी गाड़ियों पर मतदाता जागरूकता का पोस्टर चिपकाया. साथ ही लोगों के बीच मतदाता जागरूकता की पर्ची बांटकर उनसे मतदान करने की अपील की. विश्वविद्यालय संयोजक बम भोला उपाध्याय ने कहा कि पूरे राजमहल लोकसभा क्षेत्र में अभाविप लोकतंत्र के महापर्व को मतदाता जागरूकता अभियान के रूप में मना रही है. इसके तहत सभी कार्यकर्ता मतदाताओं को अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. ”हर एक वोट जरूरी होता है” पंक्ति को केंद्र में रखते हुए विद्यार्थी परिषद जिले के युवाओं के बीच कविता, गीत एवं इंस्टाग्राम पर रील प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है. युवाओं की रुचि को ध्यान में रखते हुए मतदाता जागरूकता के लिए परिषद युवाओं को उचित मंच प्रदान करने का प्रयास करेगी. नगर मंत्री हर्ष भगत ने बताया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में परिषद के कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को जागरूक करने की जिम्मेदारी को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाने का संकल्प लिया है. परिषद के कार्यकर्ता प्रतिदिन शाम को विभिन्न वार्डों में बैठक करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर भी आम नागरिकों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं. जागरूकता अभियान कार्यक्रम के दौरान अभिजीत आनंद, विशाल यादव, विशाल सिंह, राजेश कुमार, शशि भूषण सिंह, राजा, रिपन सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola