एक स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की नींव है: डीसी

Updated:
विज्ञापन
एक स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की नींव है: डीसी

पाकुड़ सदर अस्पताल में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ हुआ, जिसमें उपायुक्त मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा एवं अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। इस अवसर पर गर्भवती व धात्री महिलाओं, कुपोषित बच्चों और टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गई। उपायुक्त ने स्वस्थ नारी को सशक्त परिवार की नींव बताते हुए स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने और नियमित जांच को जरूरी बताया। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने का निर्देश भी दिया। राष्ट्रीय पोषण माह की शपथ भी दिलाई गई।

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. पाकुड़ सदर अस्पताल में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ हुआ. उपायुक्त मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत एवं अन्य चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस अवसर पर गर्भवती व धात्री महिलाओं, कुपोषित बच्चों और टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित किये गये. डीसी ने लोगों को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार और राष्ट्रीय पोषण माह की शपथ दिलायी. उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की नींव है, इसलिए महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना और नियमित जांच को प्रोत्साहित करना आवश्यक है. उन्होंने सभी विभागों को समन्वय से अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola