पाकुड़िया बाजार से देवघर के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था

Updated at : 18 Jul 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़िया बाजार से देवघर के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था

कांवरियों ने पहले पाकुड़िया स्थित शिवालय में पूजा-अर्चना की और हर हर महादेव, बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है का नारा लगाते हुए पाकुड़िया से रवाना हुए.

विज्ञापन

पाकुड़िया. सावन माह में हर तरफ से कांवरियों का जत्था प्रत्येक दिन बाबाधाम के लिए रवाना हो रहा है. इस क्रम में शुक्रवार को पाकुड़िया बाजार से कांवरियों का एक जत्था सुल्तानगंज के लिए बस द्वारा रवाना हुआ. कांवरियों ने पहले पाकुड़िया स्थित शिवालय में पूजा-अर्चना की और हर हर महादेव, बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है का नारा लगाते हुए पाकुड़िया से रवाना हुए. मौके पर शिवभक्त तारक साव ने बताया कि वह प्रत्येक साल सपरिवार शिव भक्तों के जत्था के साथ सुल्तानगंज जाते हैं. वहां से पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर पैदल कांवर यात्रा कर देवघर में बाबा का जलाभिषेक करते हैं. देवघर में जलार्पण के बाद बासुकिनाथ भी जाकर जल अर्पण के बाद पूजा-अर्चना कर वापस घर पहुंचते हैं. उन्होंने बताया कि वह वर्षों पूर्व से लगातार ही सावन माह में देवघर बाबा बैजनाथ को जल अर्पण करने के लिए पैदल जाते हैं. कांवड़ यात्रा में शिव भक्त सुखद आनंद की अनुभूति करते हैं और रास्ते में जगह-जगह लगे शिविर में भक्तिरस का खूब पान करते हैं. मौके पर करीब चार दर्जन से अधिक शिव भक्त कांवर यात्रा में शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola