एनटीपीसी प्लांट से सटे गांव में एक दर्जन बम बरामद

एनटीपीसी प्लांट से सटे गांव में एक दर्जन बम बरामद
प्रतिनिधि, फरक्का: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एनटीपीसी प्लांट से सटे जोड़पोखरिया गांव की एक झोपड़ी से पुलिस ने एक दर्जन जिंदा बम बरामद किये. मौके पर पहुंची बम निरोधक दस्ते की टीम ने तुरंत पूरे क्षेत्र को घेर लिया और संदिग्ध इलाकों की गहन तलाशी शुरू कर दी. मुर्शिदाबाद एसपी अमित कुमार साव ने बताया कि पूरे क्षेत्र में बम निरोधक दस्ता जांच कर रही है. अब तक कई स्थानों पर बम बरामद हुआ है. फरक्का थाना क्षेत्र के अन्य गांव में भी सर्च अभियान चल रहा है. इधर, पुलिस इस बात का पता लगाने में जुट गयी है कि यह बम आखिर किसने रखा और किस लिए रखा. इसकी सुराग के लिए पुलिस लगातार गांव में पहुंचकर जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




