छात्रा के निधन पर शोकसभा आयोजित

छात्रा चुलबुली बास्की के निधन पर आदिवासी कल्याण छात्रावास में शोकसभा आयोजित की गयी.
पाकुड़. केकेएम कॉलेज में बीए समेस्टर तीन की छात्रा चुलबुली बास्की के निधन पर आदिवासी कल्याण छात्रावास में शोकसभा आयोजित की गयी. शोकसभा में आदिवासी कल्याण छात्रावास के छात्र व कॉलेज के प्राचार्य युगल कुमार झा शामिल हुए. उन्होंने छात्रा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. साथ ही उसकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. जानकारी के अनुसार छात्रा किडनी की बीमारी से पीड़ित थी. उसका इलाज चल रहा था. छह सितंबर को तबीयत अत्यधिक बिगड़ने के कारण उसके घर दुर्गापुर में उसका निधन हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










