10.71 लाख की प्रतिबंधित लॉटरी के साथ एक गिरफ्तार

Published by : RAGHAV MISHRA Updated At : 15 Sep 2025 6:36 PM

विज्ञापन

पाकुड़ के मालपहाड़ी ओपी थाना पुलिस ने प्रतिबंधित लॉटरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बाहिरग्राम से नसीरपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर अलीउल शेख को 304 बंडल (15,200 पीस) लॉटरी के साथ गिरफ्तार किया। इन लॉटरियों की कीमत लगभग 10.71 लाख रुपये आंकी गई है। उसके पास से एक स्मार्ट फोन और एक ग्लैमर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यालय डीएसपी जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लॉटरी रेगुलेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। छापेमारी में मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता और अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़. मालपहाड़ी ओपी थाना की पुलिस ने झारखंड में प्रतिबंधित लॉटरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. थाना क्षेत्र के बाहिरग्राम से नसीरपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर एक व्यक्ति को 304 बंडल लॉटरी के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जिकहरट्टी निवासी अलीउल शेख के रूप में हुई है. बाजार में जब्त लॉटरी की अनुमानित कीमत 10.71 लाख रुपये बतायी जा रही है. पुलिस ने उसके पास से एक स्मार्ट मोबाइल फोन और एक ग्लैमर मोटरसाइकिल भी बरामद की है. मामले को लेकर मुख्यालय डीएसपी जितेंद्र प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर प्रतिबंधित लॉटरी की खरीद-बिक्री को रोकने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है. इसी क्रम में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. पाकुड़ बाहिरग्राम से नसीपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर लॉटरी की खेप ले जाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया, जो भागने लगा. पुलिस बल ने उसे पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके झोले से 304 बंडल यानी 15,200 पीस प्रतिबंधित लॉटरी बरामद की गई. इसकी कीमत लगभग 10.71 लाख रुपये आंकी गई है. आरोपी के खिलाफ थाना कांड संख्या 25/125 के तहत मामला दर्ज कर लॉटरी रेगुलेशन एक्ट के अंतर्गत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी दल में मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता, संजय कुमार, भूदेव कुमार समेत अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAGHAV MISHRA

लेखक के बारे में

By RAGHAV MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola