खलिहान में लगी आग, हजारों का पुआल राख

महेशपुर : थाना क्षेत्र के बांसकेंद्री गांव के साह टोला में रविवार की सुबह पुआल रखे खलिहान में अचानक आग लग गयी. आग लगने की सूचना मिलते ही मालिकों ने आग बुझाने का प्रयास किया परंतु आग की लपेटें इतनी तेज थी कि एक के बाद एक पांच पुआल का ढेर जलकर राख हो गया. […]
महेशपुर : थाना क्षेत्र के बांसकेंद्री गांव के साह टोला में रविवार की सुबह पुआल रखे खलिहान में अचानक आग लग गयी. आग लगने की सूचना मिलते ही मालिकों ने आग बुझाने का प्रयास किया परंतु आग की लपेटें इतनी तेज थी कि एक के बाद एक पांच पुआल का ढेर जलकर राख हो गया. ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को मोबाइल पर इसकी सूचना दी.
जिसके बाद दमकल गाड़ी बांसकेंद्री के साह टोला गांव पहुंची और आग पर काबू पाया. दमकल गाड़ी पहुंचने से एक बड़ी घटना होते-होते बच गयी. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




