नशामुक्त समाज से होगा विकास
Updated at : 05 Feb 2017 4:51 AM (IST)
विज्ञापन

पहल . तारानगर में बीडीओ ने पंचायत को स्वच्छ बनाने में मांगा सहयोग, कहा खुले में शौच मुक्त व नशा मुक्ति से ही समाज का बेहतर विकास हो सकता है. वहीं पंचायत को खुले में शौच मुक्त करने के लिए शौचालय निर्माण कराया जा रहा है. पाकुड़ : सदर प्रखंड पाकुड़ के तारानगर पंचायत में […]
विज्ञापन
पहल . तारानगर में बीडीओ ने पंचायत को स्वच्छ बनाने में मांगा सहयोग, कहा
खुले में शौच मुक्त व नशा मुक्ति से ही समाज का बेहतर विकास हो सकता है. वहीं पंचायत को खुले में शौच मुक्त करने के लिए शौचालय निर्माण कराया जा रहा है.
पाकुड़ : सदर प्रखंड पाकुड़ के तारानगर पंचायत में पंचायत को खुले में शौच मुक्त व नशा मुक्त बनाने को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता पंचायत के उपमुखिया अफजल हुसैन ने की. मौके पर मौजूद बीडीओ श्री साह ने उपस्थित लोगों से कहा कि खुले में शौच मुक्त व नशा मुक्त पंचायत से ही समाज का बेहतर विकास हो सकता है. उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने व खुले में शौच नहीं जाने की अपील की. कहा कि खुले में शौच जाने से लोग बीमारी से ग्रस्त हो सकते हैं. कहा कि सरकार नशा मुक्त पंचायत को राज्य सरकार द्वारा अवार्ड दिया जायेगा. अवार्ड के तहत मिलने वाली राशि को पंचायत प्रतिनिधि पंचाायत के विकास में खर्च करेंगे. कहा कि पंचायत को खुले में शौच मुक्त करने हेतु पूरे पंचायत में शौचालय निर्माण कराया जायेगा.
वहीं उपमुखिया अफजल हुसैन ने पंचायत के लोगों को साफ-सफाई पर ध्यान देने व नशा से दूर रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि लोग अपने आपको सुधारें तभी समाज सुधरेगा. मौके पर निर्णय लिया गया कि गांव में किसी भी व्यक्ति को शराब पीते या बेचते पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. कहा कि पंचायत को खुले में शौच मुक्त करने को लेकर जल्द ही पंचायत में शौचालय निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा. बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी रौशन कुमार साह, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राम नरेश राम, सहायक अभियंता उत्तम कुमार वैद्य, कनीय अभियंता रवि राकेश, प्रखंड उपप्रमुख मिस्बाहउल हक मौजूद थे.
ग्रामीणों से संचालित योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने की अपील
बीडीओ को सौंपा नौ सूत्री मांग पत्र
बैठक के दौरान ही तारानगर पंचायत के उपमुखिया अफजल हुसैन ने बीडीओ रौशन कुमार साह को नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में तारानगर पंचायत के हर परिवार में शौचालय का निर्माण, पंचायत में स्वच्छ पेयजल हेतु चार डीप बोरिंग का निर्माण, पंचायत के गरीब परिवारों को एसईसीसी डाटा में जोड़ने, राशन कार्ड से वंचित परिवारों को राशन कार्ड मुहैया कराने, पंचायत को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने, आमिन घाट से मदरसा टोला तक बचे हुए सड़क का बोल्डर पीचींग सह मिट्टी सड़क निर्माण, पश्चिम टोला में सड़क सुरक्षा हेतु तोड़ाई नदी में बोल्डर पीचींग का निर्माण, तारानगर पंचायत में कब्रिस्तानों का घेराबंदी, अमिन घाट से छोटी मसजिद तक बिजली तार का मरम्मत करने की मांग शामिल हैं.
नुक्कड़ नाटक से दहेज प्रथा के प्रति किया जागरूक
पंचायत सचिवालय तारानगर में आयोजित बैठक के दौरान गांव के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सामाजिक कुरीतियों से जागरूकता के लिए नाटक का मंचन किया गया. बच्चों द्वारा दहेज प्रथा पर प्रस्तुत नाटक को लोगों ने खूब सराहा. बच्चों के प्रस्तुति को बीडीओ व अन्य पदाधिकारियों ने भी सराहना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




