सबडहरा फाटक के समीप जंगल से रेडी-टू-इट के 300 खाली पैकेट बरामद

तीनपहाड़ : प्रखंड क्षेत्र के कल्याणचक तालझारी मुख्य सड़क पर सबडहरा फाटक के समीप जंगल में लगभग 300 खाली पैकेट व दो बोरा फेंका हुआ बरमाद हुआ. जिसे लेकर ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने इसकी शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारी से की. ज्ञात हो कि राजमहल प्रखंड क्षेत्र में आंगनबाड़ी केन्द्रों में भेजे जाने वाले रेडी-टू-इट […]
तीनपहाड़ : प्रखंड क्षेत्र के कल्याणचक तालझारी मुख्य सड़क पर सबडहरा फाटक के समीप जंगल में लगभग 300 खाली पैकेट व दो बोरा फेंका हुआ बरमाद हुआ. जिसे लेकर ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने इसकी शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारी से की. ज्ञात हो कि राजमहल प्रखंड क्षेत्र में आंगनबाड़ी केन्द्रों में भेजे जाने वाले रेडी-टू-इट पैकेट को सेविकाओं द्वारा बिचौलिया के माध्यम से कालाबाजारी किया जा रहा है. सूत्रों की माने तो सेविकाओं द्वारा दलिया व सत्तु का पैकेट बेचा जा रहा है. सेविकाओं द्वारा विभागीय मिलीभगत से उपरोक्त कालाबाजारी के धंधा को बिचौलियाें की मदद से चार चांद लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




