मारपीट के आरोप में एक को जेल

पाकुड़ : मुफस्सिल थाना पुलिस ने मारपीट मामले के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस मामले को लेकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंजना गांव निवासी नुरेमान शेख ने गांव के ही पियार शेख के विरुद्ध थाना कांड संख्या 172/16 के तहत मामला दर्ज कराया है. जिसमें नुरेमान शेख ने कहा है कि […]
पाकुड़ : मुफस्सिल थाना पुलिस ने मारपीट मामले के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस मामले को लेकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंजना गांव निवासी नुरेमान शेख ने गांव के ही पियार शेख के विरुद्ध थाना कांड संख्या 172/16 के तहत मामला दर्ज कराया है. जिसमें नुरेमान शेख ने कहा है कि किसी बात को लेकर पियार शेख अपनी पत्नी के साथ आपस में झगड़ा कर रहा था. जिसे छुड़ाने वे वहां गये थे. परंतु पियार शेख ने उसके साथ मारपीट किया. नुरेमान शेख के शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पियार शेख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




