कोहरे की चादर में लिपटा पाकुड़, जनजीवन बेहाल
Updated at : 13 Dec 2016 4:22 AM (IST)
विज्ञापन

सर्दी का सितम. हर रोज गिर रहा पारा, तेज पछुआ हवा ने बढ़ायी कनकनी ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. दिहाड़ी मजदूरों व स्कूली बच्चों की परेशानी बढ़ गयी है. कोहरे ने जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. स्थिति ऐसी है कि शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं. पाकुड़ […]
विज्ञापन
सर्दी का सितम. हर रोज गिर रहा पारा, तेज पछुआ हवा ने बढ़ायी कनकनी
ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. दिहाड़ी मजदूरों व स्कूली बच्चों की परेशानी बढ़ गयी है. कोहरे ने जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. स्थिति ऐसी है कि शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं.
पाकुड़ : जिला मुख्यालय व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे व तेज पछिया हवा के बीच कनकनी बढ़ गयी है. सर्दी के सितम से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. सोमवार को 8 बजे तक आसमान कोहरे छाये रहने के कारण वाहन चालकों को आने-जाने मे काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. शहर के विभिन्न चौक -चौराहों पर ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. इन दिनों ठंड में वृद्धि होने के कारण शाम होते ही लोगो अपने-अपने घरों में दुबक जाते हैं. इधर बढती ठंड को देखकर भी जिला प्रशासन द्वारा किसी प्रकार का कोई पहल नहीं किये जाने पर लोगों में प्रशासन के प्रति काफी रोष देखा जा रहा है.
पाकुड़ जिले में जिला प्रशासन द्वारा समाजिक सुरक्षा के तहत सभी प्रखंडों के गरीब व असहाय के बीच कंबल वितरण के लिए अंचलाधिकारी को कंबल उपलब्ध करा दिया गया. इसके बावजूद भी गरीब व असहाय के बीच कंबल का वितरण नहीं किया गया है. वहीं पाकुड़िया प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड क्षेत्र व आसपास के ग्रामीणों में भी तापमान में कमी आने से कारण ठंड में काफी वृद्धि हुई. ठंड से बचाव के लिए लोग आलाव का सहारा ले रहे हैं. वहीं ठंड बढने से बाजारों में गर्म कपडों की ब्रिकी काफी बढ़ी है. वहीं छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है. महेशपुर प्रतिनिधि के अनुसार रविवार की देर रात से अचानक घने कोहरे की धूंध जाने लगी थी. सोमवार की अहले सुबह पूरे प्रखंड में घना कोहरा का धूंध छाया रहा. जो कबीब साढे आठ बजे तक रहा. घना कोहरे के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. कोहरे के कारण सुबह-सुबह चलने वाले यात्री वाहनों के निर्धारित समय पर असर पड़ा है. शीतलहर के कारण ठंड में बढ़ोत्तरी हुई. तापमान में गिरावट होने के कारण कनकनी भी बढ़ गयी. इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हिरणपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में सुबह आठ बजे तक कोहरा छाया रहा. ठंड बढ़ने के कारण स्कूली बच्चों, मजदूरों व आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है. अमड़ापाड़ा प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को छाया कोहरा व चल रही हवा के कारण प्रखंड क्षेत्र में ठंड में काफी बढ़ोत्तरी देखी गयी. ठंड के कारण बाजार व सड़कों पर लोगों की संख्या काफी कम दिखी. लिट्टीपाड़ा प्रतिनिधि के अनुसार लगातार चल रही हवा व छाये कोहरे के कारण सोमवार को ठंड काफी रही. कोहरे के कारण आम जनजीवन व्यस्त रहा.
अलाव के सहारे कट रही जिंदगी
बढ़ती ठंड को देखते हुए सत्य साईं पाकुड़ समिति छोटी अलीगंज के द्वारा विद्युत पावर सब स्टेशन पाकुड़ के समीप आलाव का व्यवस्था की गयी. वहीं जिला प्रशासन द्वारा अभी तक चौक-चौराहे पर किसी प्रकार का आलाव का व्यवस्था नहीं की गयी. इस कारण स्थनीय लोगों द्वारा स्वयं की अलाव की व्यवस्था कर आग तापते देखा जा रहा है.
विलंब से चल रही ट्रेनें
सोमवार को कोहरे के कारण पाकुड़ स्टेशन होते हुए गुजनेवाली कई एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन विलंब से चली. रेलवे सूत्री से मिली जानकरी के अनुसार 13120 दिल्ली- सियालहद अपर इंडिया एक्सप्रेस के अलावा कई अन्य ट्रेन कोहरे के कारण विलंब से चली. जिस कारण यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में यात्रियों घंटो देर तक स्टेशन में बैठना पड़ा.
क्या कहते हैं पदाधिकारी
अपर समाहर्त्ता सुधीर बाड़ा ने कहा कि जिले में गरीब व बेसहारा के बीच कुल 6122 कंबल का वितरण किया जायेगा. जिससे लेकर सभी अंचलों में कंबल उपलब्ध कराया दिया गया है. दो दिनों के अंदर उपरोक्त कंबलों गरीब व बेसहारा की सूची बनाकर संबंधित पदाधिकारियों को कंबल वितरण करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




