भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्य विस्तार योजना की दी गयी जानकारी

Updated at : 12 Dec 2016 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्य विस्तार योजना की दी गयी जानकारी

विश्वनाथ भगत बने कार्य विस्तार योजना के जिला संयोजक पाकुड़ : भाजपा जिला अध्यक्ष देवीधन टुडू के नेतृत्व में स्थानीय व्याहुत धर्मशाला में रविवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें मौजूद भाजपा के पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्य विस्तार योजना पर चर्चा की गयी. जिला अध्यक्ष श्री टुडू ने बताया कि […]

विज्ञापन

विश्वनाथ भगत बने कार्य विस्तार योजना के जिला संयोजक

पाकुड़ : भाजपा जिला अध्यक्ष देवीधन टुडू के नेतृत्व में स्थानीय व्याहुत धर्मशाला में रविवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें मौजूद भाजपा के पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्य विस्तार योजना पर चर्चा की गयी. जिला अध्यक्ष श्री टुडू ने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय कार्य विस्तार योजना के तहत पूर्ण कालीन कार्यकर्ताओं के द्वारा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों व योजनाओं को पहुंचाना है. उपरोक्त योजना के तहत भाजपा के पूर्ण कालीन कार्यकर्ताओं को तीन भाग में विभाजन किया गया है,
जिसमें 15 दिन, 6 माह व 1 साल शामिल है. उपरोक्त विभाजित किये गये तीनों भाग शामिल किये गये भाजपा के पूर्ण कालीन कार्यकर्ताओं को दी गयी. महत्वपूर्ण दायित्व को पूरा करने को लेकर कई जानकारियां भी दी गयी. मौके पर मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ भगत, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साहा, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिप अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष साहेब हांसदा ने भी अपने विचार रखे. उपरोक्त मौके पर सर्वसम्मति से भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ भगत को पंडित दीन दयाल उपाध्याय कार्य विस्तार योजना का जिला संयोजक मनोनीत किया गया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष श्यामल गोस्वामी, अम्बरीश घोष, लक्ष्मण राय, संतोष सिंह, खितिश साहा, राजू सिंह, राम मंडल, सुलेमान मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola