डीडीसी ने बीडीओ को दिये कई आवश्यक दिशा-निर्देश

Updated at : 08 Dec 2016 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
डीडीसी ने बीडीओ को दिये कई आवश्यक दिशा-निर्देश

महेशपुर : उपविकास आयुक्त अजीत शंकर ने बुधवार को महेशपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित द्वाकारा भवन पहुंच कर प्रखंंड में चल रहे डोभा, आंगनबाड़ी केंद्र, कूप निर्माण सहित अन्य विकास योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की. मौके पर बीडीओ पूर्णिमा कुमारी, बीपीओ रिजवान फारूकी, सहायक अभियंता सुनील कुमार भी मौजूद थे. समीक्षा के उपरांत डीडीसी […]

विज्ञापन

महेशपुर : उपविकास आयुक्त अजीत शंकर ने बुधवार को महेशपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित द्वाकारा भवन पहुंच कर प्रखंंड में चल रहे डोभा, आंगनबाड़ी केंद्र, कूप निर्माण सहित अन्य विकास योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की. मौके पर बीडीओ पूर्णिमा कुमारी, बीपीओ रिजवान फारूकी, सहायक अभियंता सुनील कुमार भी मौजूद थे.

समीक्षा के उपरांत डीडीसी प्रखंड के तेलियापोखर गांव में मोतीलाल सिंह के डेढ़ एकड़ जमीन पर 2 लाख 70 हजार 500 रुपये की राशि से कराये गये आम के पौधारोपण व कूप निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. वहीं तेलियापोखर पंचायत मुखिया मरियम मरांडी से डीडीसी ने विद्यालय में शिक्षा की स्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, पंचायत भवन खुलने, पंचायत सचिव के आने, चापाकलों की स्थिति व आवश्यकता, स्वास्थ्य उपकेंद्र खुलने तथा एएनएम के नियमित रूप से आने के बाबत जानकारी ली.

पंचायत के प्रत्येक गांव में डोभा निर्माण कराने के बाबत तथा चापाकलों को खराब रहने के बाबत बीडीओ को लिखित जानकारी देने की बात डीडीसी ने मुखिया से कही. वहां से डीडीसी प्रखंड के पथरिया पंचायत भवन सह राजीव गांधी सेवा केंद्र पहुंच कर मुखिया अंजली बेसरा से पंचायत में चल रहे विकास कार्यों के बाबत जानकारी ली. साथ ही पथरिया पंचायत में पेयजल व स्वच्छता विभाग द्वारा बनाए गए पानी की टंकी का भी निरीक्षण डीडीसी ने किया. डीडीसी श्री शंकर ने बीडीओ को विकास योजनाओं के निर्माण कार्य तथा कार्य की प्रगति को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. इस अवसर पर कनीय अभियंता फैयाज आलम, रोजगार सेवक बादल माल भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola