विधि-विधान के साथ हुई मां अन्नपूर्णा की पूजा

Updated at : 08 Dec 2016 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
विधि-विधान के साथ हुई मां अन्नपूर्णा की पूजा

पाकुड़िया : दुर्गा मंदिर में मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गयी. बंगाली समुदाय के लोगों द्वारा मां अन्नपूर्णा को नये चावल, फूल-फल व विभिन्न तरह के पकवान चढ़ा कर पूजा की गयी. साथ ही नये चावल का खीर बनाकर मां को अर्पित की गयी. वहीं बंगाली परिवारों ने नये […]

विज्ञापन

पाकुड़िया : दुर्गा मंदिर में मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गयी. बंगाली समुदाय के लोगों द्वारा मां अन्नपूर्णा को नये चावल, फूल-फल व विभिन्न तरह के पकवान चढ़ा कर पूजा की गयी. साथ ही नये चावल का खीर बनाकर मां को अर्पित की गयी. वहीं बंगाली परिवारों ने नये चावल से भोजन तैयार कर मिष्ठान के साथ लोवान मनाया और नये चावल का भोजन करना शुरू किया. लोबान को लेकर पाकुड़िया बाजार में मिठाई की खूब बिक्री हुई एवं तरह-तरह के साग-सब्जी भी खूब बिके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola