अंतरराज्यीय लूट गिरोह का सरगना सहित आठ गिरफ्तार
Updated at : 07 Dec 2016 2:14 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़िया में हुए डकैती मामले का हुआ उद्भेदन दो देशी कट्टा व दो गोली भी बरामद पाकुड़ : पाकुड़िया थाना क्षेत्र के ढेकीडूबा में 30 सितंबर की देर शाम एक घर में हुए डकैती मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. छापेमारी के क्रम में […]
विज्ञापन
पाकुड़िया में हुए डकैती मामले का हुआ उद्भेदन
दो देशी कट्टा व दो गोली भी बरामद
पाकुड़ : पाकुड़िया थाना क्षेत्र के ढेकीडूबा में 30 सितंबर की देर शाम एक घर में हुए डकैती मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. छापेमारी के क्रम में पुलिस को दो देशी कट्टा, दो गोली भी बरामद हुआ है. एसपी अजय लिंडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बरहरवा में लूट की योजना बनाते धराये एक अपराधी दीपक कुमार साहा से मिले सुराग के आधार पर नौ सदस्यीय छापेमारी टीम का गठन डीएसपी मुख्यालय नवनीत हेंब्रम के नेतृत्व में की गयी. ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना शेखर मंडल उर्फ मंडल सहित कुल आठ आरोपितों को धर दबोचा गया है.
अंतरराज्यीय लूट गिरोह…
शेखर मंडल के पास से दो देशी कट्टा व दो देशी गोली भी बरामद हुए हैं.
वर्षों से लूट व डकैती डालने में लगा था गिरोह : अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना शेखर मंडल उर्फ मंडल के मुताबिक गिरोह द्वारा वर्षों से अंतरराज्यीय स्तर पर घटना को अंजाम दिया जाता रहा है. पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट, नलहट्टी, पाकुड़ जिले के पाकुड़िया व साहिबगंज जिले के कई स्थानों पर घटना को अंजाम दिया गया है. गिरोह का सह संचालक बरहरवा में गिरफ्तार पाकुड़ के मालकोला निवासी दीपक कुमार साहा है. घटना को अंजाम देने में आने वाले खर्च का वहन दीपक साहा ही किया करता था.
अपने ससुराल में कराया था डकैती………
पाकुड़िया थाना कांड संख्या 42/16 के तहत सहिदा बीबी के फर्द बयान पर दर्ज डकैती मामले का उद्भेदन करते हुए एसपी अजय लिंडा ने बताया कि वादी सहिदा बीबी के दामाद अजरूद्दीन मियां (30) ने ही शेखर मंडल उर्फ मंडल से संपर्क किया था और डकैती की प्लानिंग तैयार की थी. अजरूद्दीन के संपर्क में आने के बाद शेखर मंडल ने सभी सदस्यों को बुला कर बैठक की. फिर 30 सितंबर को पाकुड़िया थाना के ढेकीडूबा निवासी सहिदा बीबी के घर देर शाम डकैती किया.
इसमें एक लाख 35 हजार नकद व जेवर-जेवरात लेकर भागने की बात कही गयी थी. भागने के क्रम में अपराधियों ने घर के बाहर विस्फोट भी किया था. एसपी श्री लिंडा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों द्वारा दिये गये जानकारी के अनुसार डकैती के क्रम में 55 हजार रुपये नकद व जेवर-जेवरात का लूट किया गया था. हालांकि इस बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है. जल्द ही बेचे गये जेवर को भी पुलिस बरामद करेगी.
छापेमारी दल में ये पदाधिकारी थे शामिल
एसपी अजय लिंडा के निर्देश पर गठित छापेमारी टीम में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय पाकुड़ नवनीत ए हेंब्रम, अमड़ापाड़ा प्रभाग के पुलिस निरीक्षक अजीत कुजूर, पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी रामेश्वर प्रसाद, मुफस्सिल थाना प्रभारी लव कुमार, पाकुड़िया थाना प्रभारी खद्दी कुजूर, हिरणपुर थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिंह, सअनि अनंत कुमार शर्मा व शिवजी सिंह के अलावे अन्य शामिल थे.
सरगना शेखर मंडल लूट, डकैती सहित कई अापराधिक घटनाओं में रहा है संलिप्त
प्रेस वार्ता में अपरािधयों की गिरफ्तारी की जानकारी देते एसपी अजय लिंडा.
गिरफ्तार अपराधियों की सूची
पाकुड़िया थाना क्षेत्र का अजरूद्दीन मियां (30), नगर थाना क्षेत्र के ग्वालपाड़ा निवासी शेखर मंडल (50), रेलवे कॉलोनी में रह रहे उत्तर प्रदेश के बलिया जिला परैया थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर निवासी गुड्डु कुमार यादव (19), मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इशहाकपुर निवासी जैनुल शेख (45), दादपुर निवासी जामिल घोष, उदय घोष (23) व इलायची घोष (45) तथा चांचकी गांव के जहरूल शेख (28) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




