पल्ला झाड़ रही पुलिस, पीड़िता के बयान पर किया मामला दर्ज

Updated at : 05 Dec 2016 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
पल्ला झाड़ रही पुलिस, पीड़िता के बयान पर किया मामला दर्ज

तालझारी : तालझारी थाना क्षेत्र के बांसकोला में डायन का आरोप लगाकर महिला को बंधक बनाने और मारपीट मामले में पीड़िता के बयान पर थाना कांड संख्या 83/16 के तहत गांव के मिथुन रिखियासन, गुज्जी देवी, जागुन रिखियासन व मासन मिस्त्री के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. मालूम हो कि दो दिसंबर को डायन […]

विज्ञापन

तालझारी : तालझारी थाना क्षेत्र के बांसकोला में डायन का आरोप लगाकर महिला को बंधक बनाने और मारपीट मामले में पीड़िता के बयान पर थाना कांड संख्या 83/16 के तहत गांव के मिथुन रिखियासन, गुज्जी देवी, जागुन रिखियासन व मासन मिस्त्री के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. मालूम हो कि दो दिसंबर को डायन बताकर महिला को बंधक बनाकर मारपीट की गयी थी. तीन दिसंबर को डायन बिसाही के शक पर वृद्धा को बंधक बनाये जाने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी.

उपरोक्त खबर में थाना प्रभारी चंद्रशेखर प्रसाद सिंह द्वारा बंधक की घटना से पल्ला झाड़ लिया गया था. जबकि वरीय पदाधिकारियों ने घटना की पुष्टि की थी. खबर प्रकाशित होने के बाद मामला दर्ज किया गया.

कहते हैं पुलिस निरीक्षक : राजमहल प्रभाग के पुलिस निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने कहा कि थाना प्रभारी को घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया था. अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola