उज्ज्वला योजना के तहत ग्रामीणों को दिया गया गैस कनेक्शन

उधवा : प्रखंड क्षेत्र के राधानगर पंचायत भवन परिसर में रविवार को प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत वेद व्यास इंडेन ग्रामीण वितरक द्वारा कैंप लगाकर नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिया गया. बताते चलें कि राधानगर पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों से प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत दी जाने वाली गैस कनेक्शन के एवज में गैस एजेंसी द्वारा […]
उधवा : प्रखंड क्षेत्र के राधानगर पंचायत भवन परिसर में रविवार को प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत वेद व्यास इंडेन ग्रामीण वितरक द्वारा कैंप लगाकर नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिया गया. बताते चलें कि राधानगर पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों से प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत दी जाने वाली गैस कनेक्शन के एवज में गैस एजेंसी द्वारा अवैध रूप से पैसे लिये जाने की बात सामने आयी थी.
जिसके बाद गैस एजेंसी वेद व्यास इंडेन ग्रामीण वितरण के संचालक चैतन्य मंडल ने लाभुकों को डोर-टू-डोर कनेक्शन देने की पहल की. रविवार को कैंप लगाकर राधानगर पंचायत भवन परिसर में राधानगर गांव के 41 लाभुकों के बीच नि:शुल्क गैस का वितरण किया गया. मौके पर पंचायत समिति सदस्य प्रणव कुमार मंडल, सामलोती देवी, आलोका देवी, मीलन देवी, विलासी देवी, वंदना देवी, देखा देवी सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




