तलवा-सुंदरपहाड़ी पथ को किया जाम

Updated at : 05 Dec 2016 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
तलवा-सुंदरपहाड़ी पथ को किया जाम

आक्रोश. सड़क पर उड़ रही धूल से लागडूम के ग्रामीणों को हो रही परेशानी भारी वाहनों के परिचालन से तलवा से सुंदरपहाड़ी तक 18 किलोमीटर तक सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. सड़क पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं होने के कारण यह परेशानी बरकरार है. पाकुड़िया : भारी वाहनों के परिचालन […]

विज्ञापन

आक्रोश. सड़क पर उड़ रही धूल से लागडूम के ग्रामीणों को हो रही परेशानी

भारी वाहनों के परिचालन से तलवा से सुंदरपहाड़ी तक 18 किलोमीटर तक सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. सड़क पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं होने के कारण यह परेशानी बरकरार है.
पाकुड़िया : भारी वाहनों के परिचालन से सड़क से उड़ती धूल से परेशान लागडूम के ग्रामीणों ने रविवार को तलवा-सुंदरपहाड़ी आरइओ सड़क को लागडूम विद्यालय के निकट जाम कर दिया. जाम कर रहे ग्रामीण रामजी रविदास, बबलू हेंब्रम, अल्फ्रेड मुर्मू, शुशांत हेंब्रम, बाबुजी मुर्मू, सुबल मिर्धा आदि का कहना था कि भारी वाहनों के चलने के कारण सड़क काफी जर्जर हो चुकी है. जब तक सड़क की मरम्मत कर कालीकरण नहीं होता है. पथ से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा. गौरतलब हो कि तलवा से सुंदरपहाड़ी तक 18 किलोमीटर तक सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और सड़क पर सिर्फ धूल उड़ती है.
इस कारण आसपास के गांव बरमसिया, सालपानी, चंदना, लागडूम के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस मार्ग से प्रतिदिन पत्थर, मेटल, डस्ट से लदे सैकड़ों वाहनों का परिचालन होता है. ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में क्रशर मालिकों द्वारा प्रतिदिन सड़क पर दो बार पानी छिड़काव किये जाने की बात कही थी. इस पर अमल नहीं की जा रही है. समाचार भेजे जाने तक जाम स्थल पर ग्रामीण डटे थे. क्रशर एसोसिएशन के सदस्य जाम को खत्म करने का प्रयास कर रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola