राजस्थान से निकली रथयात्रा पहुंची पाकुड़

Updated at : 01 Dec 2016 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
राजस्थान से निकली रथयात्रा पहुंची पाकुड़

शोभायात्रा में शामिल महिला श्रद्धालु. पाकुड़ : शाकंभरी परिवार पाकुड़ सौजन्य से मां शाकंभरी की रथ के साथ शिव शिलता मंदिर परिसर से बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में पुरुष व महिला श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकल कर शीतला मंदिर रोड, हिरणा चौक होते हुए अांबेडकर चौक पहुंची. […]

विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल महिला श्रद्धालु.

पाकुड़ : शाकंभरी परिवार पाकुड़ सौजन्य से मां शाकंभरी की रथ के साथ शिव शिलता मंदिर परिसर से बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में पुरुष व महिला श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकल कर शीतला मंदिर रोड, हिरणा चौक होते हुए अांबेडकर चौक पहुंची. इसके बाद गांधी चौक होते हुए वापस शिव शीतला मंदिर में पहुंचकर समापन हुई. शोभायात्रा में शमिल श्रद्धालुओं द्वारा लगाये गये मां के जयकारे से पूरा शहर गूंजायमान हो उठा. इस दौरान शहरवासियों ने मां का दर्शन कर अपने परिवार की मंगलकामना की प्रार्थना की.

शाकंभरी परिवार के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि मां शाकंभरी रथ यात्रा आठ नबंवर को राजस्थान से 64 दिन में 13000 किलोमीटर की यात्रा कर भारत भ्रमण के दौरान बुधवार को पाकुड़ पहुंची. इस दौरान शिवशिलता मंदिर में मंगलपाठ, संर्कीतन, मां शाकंभरी की आरती सहित अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को सफल बाने के लिए विनोद टिबड़ेवाल, संजय टिबड़ेवाल, विकास अग्रवाल, छेदी टिबड़ेवाल, प्रकाश टिबड़ेवाल, राजू डोकानिया, प्रदीप टिबड़ेवाल सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola