झामुमो ने फूंका सीएम का पुतला
Updated at : 05 Nov 2016 12:40 AM (IST)
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष कौशर आलम के नेतृत्व में पुतला दहन करते झामुमो कार्यकर्ता. पाकुड़ : संताल परगना काश्तकारी अधिनियम एवं छोटा नागपुर काश्तकारी अधिनियम में सरकार द्वारा किये जा रहे छेड़छाड़ के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन शुक्रवार को किया गया. झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर अध्यक्ष कौशर आलम के नेतृत्व में इंदिरा चौक पर कार्यकर्ता […]
विज्ञापन
नगर अध्यक्ष कौशर आलम के नेतृत्व में पुतला दहन करते झामुमो कार्यकर्ता.
पाकुड़ : संताल परगना काश्तकारी अधिनियम एवं छोटा नागपुर काश्तकारी अधिनियम में सरकार द्वारा किये जा रहे छेड़छाड़ के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन शुक्रवार को किया गया. झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर अध्यक्ष कौशर आलम के नेतृत्व में इंदिरा चौक पर कार्यकर्ता सीएम के पुतले के साथ पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल झामुमो कार्यकर्ता सीएनटी-एसपीटी एक्ट के साथ छेड़छाड़ बंद करो, राज्य सरकार होश में आओ आदि नारे लगा रहे थे. पुतला दहन कार्यक्रम में किशोर भगत, भगवती गुप्ता, रियाज अहमद, कदम रसूल, पंचलाल यादव, फारूक आलम अंसारी, युसूफ खान, शमीम शेख आदि सक्रिय दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




