अखारी तालाब में पसरा गंदगी का अंबार, तैर रहे प्रतिमाओं के अवशेष

Updated at : 03 Nov 2016 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
अखारी तालाब में पसरा गंदगी का अंबार, तैर रहे प्रतिमाओं के अवशेष

विडंबना. पाकुड़‍ के छठ घाठों की अब तक नहीं हुई सफाई लोक आस्था का महापर्व छठ आने में महज चंद दिन ही शेष रह गये हैं. लेकिन अब तक जिले के तालाबों व नदी घाटों की सफाई नहीं हो सकी है. इस कारण स्थानीय लोगों में काफी रोष है. पाकुड़ : शहर के कुड़ापाड़ा स्थित […]

विज्ञापन

विडंबना. पाकुड़‍ के छठ घाठों की अब तक नहीं हुई सफाई

लोक आस्था का महापर्व छठ आने में महज चंद दिन ही शेष रह गये हैं. लेकिन अब तक जिले के तालाबों व नदी घाटों की सफाई नहीं हो सकी है. इस कारण स्थानीय लोगों में काफी रोष है.
पाकुड़ : शहर के कुड़ापाड़ा स्थित अखारी तालाब में पिछले 11 वर्षों से स्थानीय लोगों द्वारा छठ व्रत मनाया जाता है. पहले तो ऐसे ही बिना किसी तैयारी के व्रतधारियों द्वारा व्यक्तिगत घाट तैयार कर व्रत मनाया जाता था. परंतु पिछले चार वर्षों से स्थानीय युवकों द्वारा श्री-श्री छठ पूजा सेवा समिति कुड़ापाड़ा के बैनर तले आकर्षक ढंग से पूरी साज-सज्जा के साथ छठ पूजा की तैयारी की जाती है.
सफाई व्यवस्था पर नगर परिषद सुस्त : दुर्गापूजा के बाद छठ मनाये जाने को लेकर नगर परिषद पाकुड़ द्वारा तालाबों की सफाई के नाम पर महज खानापूर्ति की जाती है. जैसे-तैसे कुछ मजदूरों को लगा कर सफाई के नाम पर केवल घास-फूस को हटा दिया जाता है. स्थानीय लोगों की मानें तो यदि छठ पूजा समिति के सदस्यों द्वारा बेहतर ढंग से साफ-सफाई नहीं की गयी तो उपरोक्त तालाब में व्रतधारियों को छठ मनाना भी मुश्किल होगा.
11 वर्षों से स्थानीय लोगों यहां मना रहे छठ पूजा
तालाब किनारे पसरी है गंदगी
कुड़ापाड़ा कॉलेज रोड स्थित अखारी तालाब जहां हर साल व्रतधारियों द्वारा धूमधाम से छठ व्रत मनाया जाता है, वर्तमान में स्थिति काफी खराब है. तालाब किनारे घाटों पर जहां झाड़ी उग आयी है वहीं तालाब में प्रतिमाओं के अवशेष तैर रहे हैं. ग्रामीणों की मानें तो हर साल समिति के लोगों द्वारा छठ के समय घाटों की साफ-सफाई की जाती है. जो व्रत समाप्ति के बाद पुन: पूर्व की स्थिति में आ जाता है. गौरतलब हो कि उपरोक्त तालाब में कुड़ापाड़ा, बड़ी अलीगंज, कीताझोर, बेलियाडांगा, चापाडांगा सहित आसपास के गांवों के लोग छठ मनाने आते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola