पुलिस ने किया कुएं से अज्ञात शव बरामद

Updated at : 14 Oct 2016 3:09 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने किया कुएं से अज्ञात शव बरामद

अमड़ापाड़ा : थाना क्षेत्र के बड़ा पहाड़पुर स्थित फुटबॉल मैदान के समीप एक कुंए से पुलिस ने गुरूवार को एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है. जानकारी के अनुसार ग्रामीणों द्वारा कुंए में शव पडे रहने की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने उपरोक्त सूचना के आधार पर कुंए से शव […]

विज्ञापन

अमड़ापाड़ा : थाना क्षेत्र के बड़ा पहाड़पुर स्थित फुटबॉल मैदान के समीप एक कुंए से पुलिस ने गुरूवार को एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है. जानकारी के अनुसार ग्रामीणों द्वारा कुंए में शव पडे रहने की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने उपरोक्त सूचना के आधार पर कुंए से शव को बरामद किया है. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी. थाना के एएसआइ केके सिंह ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल में पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोडी स्थित सदर अस्पातल भेज दिया. मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola