पाकुड़. मांगों को लेकर पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों का अनोखा प्रदर्शन

Updated at : 04 Oct 2016 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़. मांगों को लेकर पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों का अनोखा प्रदर्शन

छात्रों की मांगें कॉलेज व छात्रावास में पानी व बिजली की समस्या दूर हो शिक्षक शाकिब शकील के इस्तीफे को नामंजूर कर वापस लाया जाये गांधी जयंती पर अवकाश होना चाहिए पाकुड़ : कोलाजोड़ा स्थित गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, पाकुड़ के छात्रावास के छात्रों ने सोमवार को कॉलेज परिसर में अपने मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया. […]

विज्ञापन

छात्रों की मांगें

कॉलेज व छात्रावास में पानी व बिजली की समस्या दूर हो
शिक्षक शाकिब शकील के इस्तीफे को नामंजूर कर वापस लाया जाये
गांधी जयंती पर अवकाश होना चाहिए
पाकुड़ : कोलाजोड़ा स्थित गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, पाकुड़ के छात्रावास के छात्रों ने सोमवार को कॉलेज परिसर में अपने मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया. हॉस्टल के करीब 150 छात्र चिलचिलाती धूप में बैठ कर खुद को यातना देते हुए प्रदर्शन किया. छात्रों का कहना था कि राष्ट्रीय अवकाश गांधी जयंती के मौके पर भी कॉलेज प्रबंधन द्वारा अवकाश नहीं दिया गया. कॉलेज के एक अच्छे शिक्षक शाकिब शकील को जबरन कॉलेज प्रबंधन ने इस्तीफा लिखवा लिया है. कॉलेज परिसर व छात्रावास में बिजली व पानी की भी घोर समस्या है. किसी भी समस्याओं को रखने पर वार्डेन तथा प्राचार्य तानाशाह रवैया अपनाते हैं.
यहां के पानी से हो रहा है चर्मरोग
आंदोलन कर रहे छात्रों ने इस्तीफा दे चुके शिक्षक शाकिब शकील को रोके जाने के लिए प्रबंधन पर दवाब बनाया.
चिलचिलाती धूप में बैठकर…
छात्रों का यह भी कहना था कि कॉलेज प्रबंधन अवकाश के मामले में अपना नियम बनाता है. छात्रों को कॉलेज प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराये गये पानी से चर्मरोग जैसी बीमारी भी हो रही है. छात्रों का कहना है कि जब तक कॉलेज प्रबंधन द्वारा उनकी मांगें नहीं सुनी जाती है, आंदोलन जारी रहेगा.
क्या कहते हैं शिक्षक शाकिल शकील
इस्तीफा दे चुके शिक्षक शाकिब शकील ने बताया कि पाकुड़ में उनके अनुकूल वातावरण नहीं होने के कारण उन्होंने स्वेच्छा से प्रबंधन के समक्ष इस्तीफा दिया है.
कॉलेज प्रबंधन द्वारा छात्रावास व कॉलेज परिसर में समुचित व्यवस्थाएं की गयी है. व्यस्त शिड्युल करने काे लेकर कॉलेज प्रबंधन की मंशा साफ है कि पाकुड़ जैसे जगह में भी अच्छी पढ़ाई बच्चों को दी जा सके. जहां तक महाविद्यालय के एक शिक्षक के इस्तीफा दिये जाने की बात है, उन्होंने कॉलेज प्रबंधन को स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है.
– पीके दास, प्राचार्य, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, पाकुड़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola