झारखंड से नक्सलवाद को उखाड़ फेकेंगे : चंद्रप्रकाश
Updated at : 03 Oct 2016 3:32 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ में विशेष ग्राम सभा का आयोजन संताल में नक्सलियों पर नकेल कसने के लिए चलाया जायेगा अभियान पाकुड़ : झारखंड से नक्सलवाद को उखाड़ फेंकने का संकल्प सरकार ने लिया है. संताल परगना में नक्सलियों पर नकेल कसने को लेकर जल्द ही अभियान चलाया जायेगा. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने […]
विज्ञापन
पाकुड़ में विशेष ग्राम सभा का आयोजन
संताल में नक्सलियों पर नकेल कसने के लिए चलाया जायेगा अभियान
पाकुड़ : झारखंड से नक्सलवाद को उखाड़ फेंकने का संकल्प सरकार ने लिया है. संताल परगना में नक्सलियों पर नकेल कसने को लेकर जल्द ही अभियान चलाया जायेगा. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने पाकुड़ जिले के इशाकपुर पंचायत भवन में आयोजित विशेष ग्राम सभा कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से कही.
उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के विकास को लेकर अभियान चला रही है. ग्राम सभा के माध्यम से योजनाओं का चयन पर जोर इसलिए दिया जा रहा है, ताकि गांव के ही लोगों द्वारा अपने गांव के विकास के लिए योजनाओं का चयन किया जा सके.
झारखंड से नक्सलवाद को…
हर पिछड़े गांव को प्रखंड मुख्यालय, जिला मुख्यालय व राज्य मुख्यालय से जोड़ने का बीड़ा सरकार ने उठाया है. उन्होंने गोड्डा जिला के बेलपहाड़ी गांव में पुलिस व नक्सली के बीच हुए मुठभेड़ मामले को लेकर कहा कि झारखंड में नक्सली हताश हो रहे हैं. इसी का नतीजा है कि राज्य भर में नक्सलियों द्वारा छिटपुट घटनाओं को अंजाम देेकर अपना वर्चस्व कायम रखना चाहते हैं. परंतु ऐसा नहीं होने दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि आम लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी, तभी गांव और राज्य का विकास संभव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




