20 सूत्री की बैठक में विभागवार योजनाओं की समीक्षा

Updated at : 29 Sep 2016 3:23 AM (IST)
विज्ञापन
20 सूत्री की बैठक में विभागवार योजनाओं की समीक्षा

पाकुड़िया : प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक बुधवार को लक्ष्मण राय की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान बारी-बारी से सभी विभागों की समीक्षा की गयी. पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं के टीकारकरण अभियान चलाये जाने की जानकारी दी गयी. वहीं 29 प्रगणक एवं पांच पर्यवेक्षकों के चयन करने की जानकारी दी गयी. स्वास्थ्य विभाग […]

विज्ञापन

पाकुड़िया : प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक बुधवार को लक्ष्मण राय की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान बारी-बारी से सभी विभागों की समीक्षा की गयी. पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं के टीकारकरण अभियान चलाये जाने की जानकारी दी गयी. वहीं 29 प्रगणक एवं पांच पर्यवेक्षकों के चयन करने की जानकारी दी गयी. स्वास्थ्य विभाग द्वारा डायरिया का प्रकोप कम होने की बात बतायी गयी. जेएसएलपीएस द्वारा गांंवों में बर्मी कंपोस्ट तैयार किये जाने,

सहकारिता पदाधिकारी द्वारा किसानों को डीएपी एवं यूरिया का वितरण होने, बीइइओ द्वारा पारा शिक्षकों के हड़ताल के बावजूद विद्यालयों में पढ़ाई और माध्याह्न भोजन जारी रहने सहित अन्य जानकारियां दी गयी. मौके पर उपस्थित बैंक प्रबंधकों को विद्यालय के बाकि बचे 400 बच्चों का खाता जल्द खोलने, सहकारिता पदाधिकारी को किसानों के बीच खाद वितरण का प्रचार-प्रसार करने, बीइइओ को मध्याह्न भोजन में मीनू का अनुपालन करने, शिक्षकों को स्कूल समय पर जाना सुनिश्चित करने आदि का निर्देश दिया गया. मौके पर बीडीओ पाकुड़िया के अलावे सुरेंद्र भगत, हिरदानंद भगत सहित प्रखंड के विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola