बच्चों को दी गयी ट्रैफिक नियमों की जानकारी

Updated at : 27 Sep 2016 3:27 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को दी गयी ट्रैफिक नियमों की जानकारी

पाकुड़ : शहर के राज प्लस टू उच्च विद्यालय के बच्चों को सोमवार को यातायात प्रभारी केशव प्रसाद ने ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी. श्री कुमार ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करें. सामान की लॉरी में क्षमता से अधिक लोगों को नहीं बैठायें. बिना नंबर प्लेट के बाइक को […]

विज्ञापन

पाकुड़ : शहर के राज प्लस टू उच्च विद्यालय के बच्चों को सोमवार को यातायात प्रभारी केशव प्रसाद ने ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी. श्री कुमार ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करें. सामान की लॉरी में क्षमता से अधिक लोगों को नहीं बैठायें. बिना नंबर प्लेट के बाइक को नहीं चलाये, परिवहन वाहन में विस्फोटक और उच्च ज्वलनशील पदार्थों को नही ले जायें,

चलते हुए वाहन में चढ़ने या वाहनों के ऊपर यात्रा करने या मोटर वाहन के बोनट पर बैठ कर यात्रा नहीं करने, हेलमेट पहनकर बाइक चलाने आदि के बारे में जानकरी दी. उन्होंने कहा कि जिले के सभी विद्यालयों में बच्चों के बीच कार्यशाला आयोजित कर यातायात नियमों के बारें में जानकारी दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola