श्रमिक सम्मान समारोह में कइयों को मिला सम्मान

Updated at : 19 Sep 2016 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
श्रमिक सम्मान समारोह में कइयों को मिला सम्मान

पाकुड़ : प्रखंड परिसर स्थित नेहरू युवा केंद्र में श्रम विभाग पाकुड़ द्वारा श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया गया. इस अवसर पर श्रम विभाग से निबंधित पांच श्रमिकों को शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. विभाग द्वारा साइकिल सहायता योजना अंतर्गत निबंधित […]

विज्ञापन

पाकुड़ : प्रखंड परिसर स्थित नेहरू युवा केंद्र में श्रम विभाग पाकुड़ द्वारा श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया गया. इस अवसर पर श्रम विभाग से निबंधित पांच श्रमिकों को शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. विभाग द्वारा साइकिल सहायता योजना अंतर्गत निबंधित कुल 210 लाभुक को 3500 रुपये प्रति लाभुक डीबीटी के माध्यम से दिया गया.

आधार सहायता योजना अंतर्गत निबंधित कुल 284 लाभुक को 2500 रुपये प्रति लाभुक एवं सेफ्टी किट सहायता योजना अंतर्गत निबंधित कुल 585 लाभुक को प्रति लाभुक 1000 रुपये डीबीटी के माध्यम से दिया गया. वहीं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत 520 निबंधित लाभुक व प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना अंतर्गत 65 निबंधित लाभुक को आच्छादित किया गया. समारोह में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी नरेंद्र सिंह, सेवानिवृत श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुलेमान अंसारी व श्रम विभाग के अन्य पदाधिकारी व श्रमिक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola