नलहट्टी-पाकुड़िया मुख्य पथ को किया जाम
Updated at : 08 Sep 2016 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध . पठन-पाठन की व्यवस्था में सुधार की मांग, सड़क पर उतरे स्कूली छात्र पाकुड़िया : पठन-पाठन की चरमराई व्यवस्था के विरोध में प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय वन्नवग्राम के सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने पाकुड़िया-नलहट्टी मुख्य पथ को जाम कर दिया. इस दौरान छात्रों ने विद्यालय के शिक्षकों व एमडीएम में बरती जा […]
विज्ञापन
विरोध . पठन-पाठन की व्यवस्था में सुधार की मांग, सड़क पर उतरे स्कूली छात्र
पाकुड़िया : पठन-पाठन की चरमराई व्यवस्था के विरोध में प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय वन्नवग्राम के सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने पाकुड़िया-नलहट्टी मुख्य पथ को जाम कर दिया. इस दौरान छात्रों ने विद्यालय के शिक्षकों व एमडीएम में बरती जा रही अनियमितता के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की. छात्र शिक्षक के समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने का विरोध कर रहे थे. छात्र ज्योतिश किस्कू, जयलेश मुर्मू, सोनिया सोरेन, शिलावंती सोरेन, आईसा खातून, पारूल खातून आदि का कहना था कि शिक्षक पठन-पाठन में रुचि नहीं लेते हैं और समय पर विद्यालय नहीं आते हैं.
विद्यालय में वर्ग एक से आठ तक कुल 368 व वर्ग नवम व दशम में कुल 129 छात्र नामांकित हैं. इधर सड़क जाम की सूचना पाकर थाना प्रभारी खद्दी कुजूर ने जाम स्थल पर पहुंच कर बच्चों को समझा-बुझा कर शांत कराया और सड़क जाम को हटवाया. बच्चों की शिकायत सुनने के बाद थाना प्रभारी श्री कुजूर ने शिक्षकों से वार्ता कर समय पर विद्यालय पहुंचने व बच्चों के पठन-पाठन पर विशेष ध्यान का निर्देश दिया. कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं और विद्यालय से शिक्षा पाकर ही वे आगे बढ़ सकते हैं. साथ ही उन्होंने मेनू के अनुसार मध्याहन भोजन बच्चों को देने का निर्देश दिया. वहीं मौके पर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से विद्यालय परिसर में शराबियों द्वारा शराब पीकर बोतल फोड़ दिये जाने की शिकायत की. इस पर थाना प्रभारी ने मामले पर कार्रवाई करने की बात कही.
क्या कहते हैं पदाधिकारी
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संतमर्शी टुडू ने बताया कि बच्चों द्वारा सड़क जाम की सूचना मिली है. मामले की जांच करायी जायेगी. दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




