शहरकोल पंचायत में हुई मुखिया संघ की बैठक
Updated at : 03 Aug 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

10 को डीसी से मिलेगा मुखिया का शिष्टमंडल पाकुड़ : शहरकोल पंचायत भवन में मुखिया संघ की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता शहरकोल पंचायत की मुखिया चित्रलेखा गोंड ने की. बैठक में उपविकास आयुक्त द्वारा वित्तीय अधिकार छीनने के आदेश का पुरजोर विरोध किया. मुखिया संघ के अध्यक्ष चित्रलेखा गोंड ने कहा कि […]
विज्ञापन
10 को डीसी से मिलेगा मुखिया का शिष्टमंडल
पाकुड़ : शहरकोल पंचायत भवन में मुखिया संघ की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता शहरकोल पंचायत की मुखिया चित्रलेखा गोंड ने की. बैठक में उपविकास आयुक्त द्वारा वित्तीय अधिकार छीनने के आदेश का पुरजोर विरोध किया. मुखिया संघ के अध्यक्ष चित्रलेखा गोंड ने कहा कि जिन पंचायतों में जॉब कार्डधारी मजदूर का भुगतान समय पर नहीं करने पर मुखिया को वित्तीय अधिकार छीन लिया जायेगा, जो सरासर गलत है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई माह से मजदूरों का भुगतान नहीं हो पाया है. इसका मुख्य कारण प्रखंड व जिला दोषी है.
उन्होंने कहा कि कई पंचायत में जॉब कार्डधारी मजदूर मुखिया का घेराव कर चुके हैं. लेकिन मुखिया द्वारा कई बार प्रखंड व जिला प्रशासन के समक्ष मजदूरों के बकाया रुपये के मामले उठाये गये हैं. यहां तक कि जनसुनवाई कार्यक्रम में भी पूर्व उपायुक्त के समक्ष मामला उठाया गया. पर भुगतान नहीं पाया है. अधिकारी अपनी नाकामी को छुपाने के लिए मुखिया को दोषी ठहरा रहे हैं. इस बाबत 10 अगस्त को मुखिया संघ का प्रतिनिधि मंडल डीसी से मिलेगा. मौके पर छंदा सरदार, मनसारूल हक, मंगल हांसदा, लखन हेंब्रम, सुमी सोरेन, रफीजुद्दीन शेख आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




