ePaper

81 मोबाइल व 493 बोतल नशीली कफ बरामद

Updated at : 15 May 2025 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
81 मोबाइल व 493 बोतल नशीली कफ बरामद

81 मोबाइल व 493 बोतल नशीली कफ बरामद

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फ़रक्का: मुर्शिदाबाद जिले के सीमा सुरक्षा बल के बटालियन संख्या 88 बीओपी इटाघाटी से 81 मोबाइल फोन तथा दूसरे स्थान बटालियन संख्या 12 बीओपी शमशेर के जवानों ने 493 बोतलें नशीली कफ सीरप बरामद किये हैं. तस्कर इन्हें बांग्लादेश भेजने की फिराक में थे, लेकिन बीएसएफ की मुस्तैदी से उन्हें कामयाबी नहीं मिली. पसीमा सुरक्षा वाहिनी के सूत्रों के अनुसार, भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीती रात अलग-अलग जगहों पर पेट्रोलिंग के दौरान कुछ लोगों को सामान लेकर जाते देखा गया. बीएसएफ के जवानों ने उन लोगों का पीछा करना शुरू कर दिया, जिसके बाद तस्कर सामान छोड़कर फरार हो गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIKASH JASWAL

लेखक के बारे में

By BIKASH JASWAL

BIKASH JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola