जर्जर तार, खतरे में जिंदगी

Updated at : 10 May 2016 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
जर्जर तार, खतरे में जिंदगी

उदासीनता . पाकुड़िया बाजार से गुजर रहा जर्जर हाइटेंशन तार बाजार में 440 वोल्ट के जर्जर एलटी तार से हादसे की आशंका बनी रहती है. बाजार में हर सप्ताह लगता है. इस दौरान सैकड़ों व्यापारी व खरीदार आते हैं. ऐसे में स्पार्क कर टूट रहे जर्जर तार से जान हथेली पर लेकर खरीदारी करते हैं. […]

विज्ञापन

उदासीनता . पाकुड़िया बाजार से गुजर रहा जर्जर हाइटेंशन तार

बाजार में 440 वोल्ट के जर्जर एलटी तार से हादसे की आशंका बनी रहती है. बाजार में हर सप्ताह लगता है. इस दौरान सैकड़ों व्यापारी व खरीदार आते हैं. ऐसे में स्पार्क कर टूट रहे जर्जर तार से जान हथेली पर लेकर खरीदारी करते हैं.
पाकुड़िया : पाकुड़िया बाजार में हाइटेंशन तार व 440 वोल्ट एलटी लाइन का तार इन दिनों जर्जर स्थिति में है. बाजार में जर्जर तारों का टूट कर गिरना आम बात हो गयी है. अक्सर तार के टूट कर गिरने से लोगों में हमेशा भय व्याप्त रहता है. कई बार लोगों द्वारा विभागीय पदाधिकारियों से जर्जर तारों को बदलने की मांग की गयी.
लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गयी है. पाकुड़िया बाजार से होकर 440 वोल्ट का एलटी तार व 11 हजार हाइटेंशन तार गुजरता है. लेकिन विद्युत विभाग द्वारा तार के नीचे जाली तक नहीं लगाया गया है. तारों के जर्जर होने के कारण तार काफी नीचे आ गया है. बड़े वाहनों के सड़क पर गुजरने से कई बार तार वाहनों में सट जाता है. जिससे तार में स्पार्क होता है और तार टूट कर नीचे गिर जाता है. साप्ताहिक हाट के दिनों में बाजार में काफी भीड़-भाड़ रहती है. कई बार हाट के दिनों में भी तार टूट कर गिर चुका है. लोग बाल-बाल बचे हैं.
स्पार्क के बाद टूट कर गिरता रहता है तार
अधिकारी नहीं उठाते हैं फोन
मामले को लेकर विभाग के सहायक अभियंता सत्यनारायण पातर के मोबाइल नंबर 9431135864 पर लगातार संपर्क करने का प्रयास किया गया. लेकिन पूरी कॉल होने के बाद भी फोन रिसीव नहीं किया गया. गौरतलब हो कि विद्युत विभाग के पदाधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाये जाने संबंधित शिकायत पाकुड़िया सहित अन्य क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री शिकायत कोषांग के टॉल फ्री नंबर 181 पर किया जा चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola