मनरेगा में अनियमितता को लेकर ग्रामाीणों ने जतायी नाराजगी

Updated at : 10 May 2016 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा में अनियमितता को लेकर ग्रामाीणों ने जतायी नाराजगी

उधवा : प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी सरफराजगंज पंचायत स्थित फुदकीपुर बहियार के समीप मनरेगा योजना के अंतर्गत मिट्टी मोरम सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जतायी. राजा पीपल गाछ से भुताई पोखर होते हुई वट वृक्ष तक मिट्टी मोरम सड़क निर्माण कार्य नामक योजना की प्राक्कलन की राशि चार लाख 99 […]

विज्ञापन

उधवा : प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी सरफराजगंज पंचायत स्थित फुदकीपुर बहियार के समीप मनरेगा योजना के अंतर्गत मिट्टी मोरम सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जतायी. राजा पीपल गाछ से भुताई पोखर होते हुई वट वृक्ष तक मिट्टी मोरम सड़क निर्माण कार्य नामक योजना की प्राक्कलन की राशि चार लाख 99 हजार रुपया है. जिसके अभिकर्ता रोजगार सेवक अंबीका मंडल है.

ग्रामीणों का आरोप हैकि उक्त सड़क निर्माण कार्य में राशि का दुरुपयोग हो रहा है. पहले से ग्रेड एक सड़क है. बावजूद इसके उक्त सड़क में मिट्टी मोरम कार्य करना राशि का दुरुपयोग है. ग्रामीण प्रदीप मंडल, देबेन घोष, कालू घोष, संदीप घोष, राम घोष, झंटू घोष का आरोप है कि मनरेगा योजना में बिचौलिया हावी हैं. मनरेगा योजना में मजदूरों को बिचौलिया अपने अनुसार उपयोग करते है. बिचौलिया मजदूरों का जॉब कार्ड जमा रखते है. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि योजना स्थल में बिना शिलापट्ट लगाने का कार्य किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola