युवा वर्ग करें पहल तो होगा स्वच्छ समाज का निर्माण : जिप अध्यक्ष

Updated at : 10 May 2016 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
युवा वर्ग करें पहल तो होगा स्वच्छ समाज का निर्माण : जिप अध्यक्ष

आयसू ने समारोह पूर्वक मनाया अपना प्रथम स्थापना दिवस पाकुड़ : स्थानीय रवींद्र भवन में सोमवार को ऑल आदिवासी यूथ एंड स्टूडेंट्स यूनियन ने पहला स्थापना दिवस समारोह मनाया. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने कहा कि युवा ही समाज में परिवर्तन ला सकते हैं. […]

विज्ञापन

आयसू ने समारोह पूर्वक मनाया अपना प्रथम स्थापना दिवस

पाकुड़ : स्थानीय रवींद्र भवन में सोमवार को ऑल आदिवासी यूथ एंड स्टूडेंट्स यूनियन ने पहला स्थापना दिवस समारोह मनाया. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने कहा कि युवा ही समाज में परिवर्तन ला सकते हैं. युवा एकजुट हो कर पहल करें तो मजबूत व स्वच्छ समाज का निर्माण हो सकता है. उन्होंने कहा कि जब-जब समाज में परिवर्तन आया है, युवा वर्ग की भूमिका अहम रही है.

साहिबगंज जिले के तालझारी के प्रमुख नीरज हेंब्रम ने कहा कि संगठन में युवाओं के कार्य सराहनीय है. समाज के अच्छे निर्माण को लेकर अच्छी सोच की आवश्यकता है. समाज को गति देने के लिए अभियान चला कर युवा वर्ग को नशे से बचने के लिए पहल करनी चाहिए. यूनियन के स्थापना समूह के सदस्य बेंजामिन हेंब्रम ने संगठन के माध्यम से अब तक किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला. केंद्रीय अध्यक्ष मार्क बास्की ने कहा कि संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए युवा वर्ग को आगे आना होगा.

वहीं भारतीय आदिवासी संगम के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक जंतु सोरेन ने आदिवासियों के विकास के लिए संवैधानिक प्रावधानों पर अपना विचार व्यक्त किया. कहा : संवैधानिक संशोधनों की मार आज आदिवासी समाज झेल रही है. आदिवासी के उत्थान को लेकर अब तक हो रहे प्रयोग से केवल समाज का विनाश ही हुआ है. ऐसे प्रयोग के विरुद्ध युवाओं को एकजुट हो कर आंदोलन करने की जरूरत है. कार्यक्रम को समाजसेवक जेम्स मुर्मू, जिप सदस्य जॉन मुर्मू, मसीह सोरेन, दीपक तिर्की, शिव टुडू, एमानुएल मुर्मू, मोहन हांसदा, सुनील सोरेन, लाउस हांसदा आदि ने भी संबोधित किया. मंच का संचालन सुनील सोरेन व मोनिका मरांडी ने किया. वहीं रमेश हेंब्रम व ग्रुप ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola