पिता-पुत्र पर राशि हड़पने का मामला दर्ज

Updated at : 08 May 2016 3:16 AM (IST)
विज्ञापन
पिता-पुत्र पर राशि हड़पने का मामला दर्ज

महेशपुर : रद्दीपुर ओपी के रद्दीपुर गांव में बाप-बेटे द्वारा मिल कर एक व्यक्ति से, पोखर बेचने की बात पर पांच लाख पचीस हजार रुपये लेकर हड़पने का मामला दर्ज हुआ है. कनकपुर, मुरारोई थाना (पश्चिम बंगाल) निवासी अलाउद्दीन मंडल ने महेशपुर थाने में आवेदन देकर बताया है कि रद्दीपुर निवासी अमलेंदु दास व उसके […]

विज्ञापन

महेशपुर : रद्दीपुर ओपी के रद्दीपुर गांव में बाप-बेटे द्वारा मिल कर एक व्यक्ति से, पोखर बेचने की बात पर पांच लाख पचीस हजार रुपये लेकर हड़पने का मामला दर्ज हुआ है. कनकपुर, मुरारोई थाना (पश्चिम बंगाल) निवासी अलाउद्दीन मंडल ने महेशपुर थाने में आवेदन देकर बताया है कि रद्दीपुर निवासी अमलेंदु दास व उसके पिता दीपेंदु दास को कुल छह लाख बीस हजार रुपये में वर्ष 2012 के सितंबर माह में दिया था.

29 नवंबर 2012 वादी ने पहली किस्त तीन लाख सत्तर हजार रुपये, दूसरा किस्त दो अक्तूबर 2012 को एक लाख दस हजार तथा तीसरा किस्त 45000 रुपये, कुल पांच लाख पचीस हजार रुपये थे. इसकी प्राप्ति रशीद वादी अपने पास ही रख लिया. बाकी बचे 95 हजार रुपये का भुगतान कर पोखर वादी के नाम करने की बात कहने पर पिता-पुत्र मुकर गये. वादी के लिखित बयान पर महेशपुर पुलिस ने दोनों आरोपित पर धारा 406, 420, 34 के तहत कांड संख्या -58/16 दर्ज कर छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola