अलग राज्य के उद्देश्य पर फिरा पानी
Updated at : 08 May 2016 3:15 AM (IST)
विज्ञापन

खतियानी रैयतों का हक दिलाने के लिए होगा आंदोलन :स्टीफन स्थानीय नीति के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन चलाने की हुई घोषणा पाकुड़ : अलग राज्य बनाने के उद्देश्य पर रघुवर सरकार ने पानी फेर दिया है. यहां के मूल वासियों को उसका अधिकार मिल सके. परंतु रघुवर सरकार ने यहां के मूल वासियों के मुंह […]
विज्ञापन
खतियानी रैयतों का हक दिलाने के लिए होगा आंदोलन :स्टीफन
स्थानीय नीति के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन चलाने की हुई घोषणा
पाकुड़ : अलग राज्य बनाने के उद्देश्य पर रघुवर सरकार ने पानी फेर दिया है. यहां के मूल वासियों को उसका अधिकार मिल सके. परंतु रघुवर सरकार ने यहां के मूल वासियों के मुंह का निवाला छीनने का काम किया है. ये बातें महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने समाहरणालय के समीप शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झामुमो जिला कमेटी की ओर से आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा.
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है और यह कभी भी गरीबों के हित में काम नहीं कर सकती है. अनुसूचित क्षेत्र में तृतीय व चतुर्थ वर्गीय बहाली में स्थानीय नीति का जो समीकरण बनाया है. उससे यहां के खतियानी रैयतों का भला नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि भारतवर्ष के किसी भी राज्य में रोजगार पाने का अधिकार किसी भी लोगों को तो है,
परंतु वे वहां के मूलवासी नहीं हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने झारखंड में रोजगार करने वाले लोगों का रास्ता साफ करते यहां के मूल वासियों का रास्ता बंद कर दिया है. लिट्टीपाड़ा विधायक डॉ अनिल मुर्मू ने कहा कि मूूलवासियों के हक को किसी भी कीमत पर छीनने नहीं दिया जायेगा.
झामुमो जमीन पर उतर कर जिस तरह राज्य अलग कराने को लेकर आंदोलन किया था. ठीक उसी तरह स्थानीयता के मुद्दे पर स्थानीय व खतियानी रैयतों को हक दिलाने को लेकर चरणबद्ध आंदोलन होगा. धरना को झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव, उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला सचिव समद अली, मंटु भगत, अरदेंदु शेखर गांगुली, शाहीन परवेज आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर हाजी सिराजुल हक, मनोज भगत, सुलेमान बास्की, अब्दुल वदुद, इशहाक अंसारी, भगवती गुप्ता, कौशर आलम, महबूब आलम, एमानुएल मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




