शराब पीने का विरोध करने पर महिला की हत्या

Updated at : 04 May 2016 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
शराब पीने का विरोध करने पर महिला की हत्या

पाकुड़ के नवादा गांव की वारदात पाकुड़ : पड़ोसी राज्य बिहार में जहां शराब बंदी को लेकर सरकार सख्त है, वहीं झारखंड के पाकुड़ जिले में शराब पीने का विरोध करने पर 40वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नवादा गांव की है. जानकारी के मुताबिक नवादा […]

विज्ञापन

पाकुड़ के नवादा गांव की वारदात

पाकुड़ : पड़ोसी राज्य बिहार में जहां शराब बंदी को लेकर सरकार सख्त है, वहीं झारखंड के पाकुड़ जिले में शराब पीने का विरोध करने पर 40वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नवादा गांव की है.

जानकारी के मुताबिक नवादा गांव निवासी जियाउल हक की पत्नी फरीदा बीबी व उसकी 10 वर्षीय बेटी तोहबिना खातून सोमवार की रात करीब 8 बजे अपने घर में बैठी थी. इसी बीच पड़ोसी ओंता शेख व मोना शेख शराब के नशे में धुत्त होकर सामने सड़क से गाली-गलौज व शोर-शराबा करते हुए जा रहा था.

फरीदा बीबी ने इसका विरोध किया. घटना के समय मौके पर मौजूद तोहबीना खातून के मुताबिक दोनों शराबी काफी भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे थे. उसकी मां ने इसका विरोध करते हुए दोनों को शराब नहीं पीने की हिदायत दी. साथ ही मामले गांव की पंचायत में उठाकार दंडित कराने की बात कही. इस पर शराब के नशे में धुत ओंता शेख ने अपना आपा खो दिया और घर से धारदार हथियार (एक बड़ा दाव) लाकर उस पर जानलेवा हमला किया.

घटना में बुरी तरह से जख्मी फरीदा बीबी ने इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इधर, घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा फरार हो गया. मुफस्सिल थाना पुलिस ने घटनास्थल से शव को अपने कब्जे में लेते हुए मंगलवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों को सौंप दिया. हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

क्या कहते हैं एसपी

हत्या की घटना के बाद से हत्यारा फरार है. हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. जल्द ही हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में होगा.

अजय लिंडा, एसपी, पाकुड़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola