सड़क हादसे में एक ही परिवार के नौ लोग घायल

Updated at : 04 May 2016 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक ही परिवार के नौ लोग घायल

गंगा स्नान कर ऑटो से लौट रहे थे बलरामपुर अचानक संतुलन बिगड़ने से खेत में जा गिरा वाहन तीन की स्थिति नाजुक पाकुड़ : हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य पथ पर सोनाजोड़ी के समीप मंगलवार को ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से नौ लोग घायल हो गये. जिसमें तीन की स्थिति गंभीर है. जानकारी के अनुसार लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन

गंगा स्नान कर ऑटो से लौट रहे थे बलरामपुर

अचानक संतुलन बिगड़ने से खेत में जा गिरा वाहन
तीन की स्थिति नाजुक
पाकुड़ : हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य पथ पर सोनाजोड़ी के समीप मंगलवार को ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से नौ लोग घायल हो गये. जिसमें तीन की स्थिति गंभीर है.
जानकारी के अनुसार लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के बलरामपुर के एक ही परिवार के दर्जन भर लोग ऑटो संख्या जेएच 04जे/6971 में सवार होकर धुलियान गंगा स्नान कर बलरामपुर लौट रहे थे. क्रम में चालक का संतुलन बिगड़ जाने से वाहन सड़क किनारे खेत में जा गिरा. जिसमें रूपा कुमारी(04), प्रकाश तुरी(45), कुलेश तुरी(25), नेरश तुरी(25), चंडी तुरी(65), लखीन्द्रर तुरी(40), राजेन्द्र तुरी(31), शिवम कुमार तुरी (7 माह),
सिमोती देवी(40) सहित अन्य लोग घायल हो गये. जिसमें चुंडा तुरी, किसन तुरी व सिमोती देवी की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को इलाज हेतु सोनाजोड़ी अस्पताल में भरती कराया गया. वहीं सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ऑटो जब्त कर मामले की छानबीन में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola