पुत्र के बयान पर यूडी केस दर्ज

Updated at : 29 Apr 2016 2:06 AM (IST)
विज्ञापन
पुत्र के बयान पर यूडी केस दर्ज

महेशपुर : खरियोपाड़ा गांव में बुधवार को 45 वर्षीय चारलेस सोरेन द्वारा गमछे से गले में फंदा डाल कर आत्महत्या करने की घटना में पुत्र जोहन सोरेन के फर्द बयान पर यूडी केस (6/16) दर्ज किया गया है. पुत्र ने बताया कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. ग्रामीण वैद्य द्वारा इलाज कराने की भी […]

विज्ञापन

महेशपुर : खरियोपाड़ा गांव में बुधवार को 45 वर्षीय चारलेस सोरेन द्वारा गमछे से गले में फंदा डाल कर आत्महत्या करने की घटना में पुत्र जोहन सोरेन के फर्द बयान पर यूडी केस (6/16) दर्ज किया गया है. पुत्र ने बताया कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. ग्रामीण वैद्य द्वारा इलाज कराने की भी जानकारी दी है.

बेटे सह वादी जोहन सोरेन, परिवार के लोगों व स्थानीय ग्रामीण तथा ग्राम प्रधान ने घटना स्थल पर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर गुहार लगायी थी कि मृतक चारलेस सोरेन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण किसी पर कोई शक नहीं है. ग्रामीणों की रजामंदी के बाद पुलिस ने शव को परिजन को सौंप दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola