हावड़ा में हुआ शांतिपूर्ण मतदान

Updated at : 27 Apr 2016 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
हावड़ा में हुआ शांतिपूर्ण मतदान

हावड़ा : छिटपुट घटनाओं को छोड़ जिले की सभी 16 विधानसभा सीटों पर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. शहरी व ग्रामीण क्षेत्र अ‍ंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना नहीं घटने से चुनाव आयोग के साथ प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है. हालांकि सत्ता पक्ष ने अर्द्धसैनिक बलों के जवानों […]

विज्ञापन

हावड़ा : छिटपुट घटनाओं को छोड़ जिले की सभी 16 विधानसभा सीटों पर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. शहरी व ग्रामीण क्षेत्र अ‍ंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना नहीं घटने से चुनाव आयोग के साथ प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है. हालांकि सत्ता पक्ष ने अर्द्धसैनिक बलों के जवानों पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है. सुबह सात बजे चुनाव शुरू होते ही मतदाताओं की भीड़ प्रत्येक बूथों पर उमड़ पड़ी, लेकिन चुनाव प्रकिया बेहद धीमी होने के कारण मतदाताओं को इस उमस भरी गरमी में परेशानियों का सामना करना पड़ा. शहरी क्षेत्र में किसी तरह की हिंसक घटना की खबर नहीं है,

लेकिन ग्रामीण हावड़ा के आमता विधानसभा क्षेत्र के जयपुर थाना अंतर्गत राजवंशीपाड़ा गांव में उपप्रधान सुभाष बर के घर बमबाजी होने से तीन सदस्य घायल हुए हैं. दो घायलों को कोलकाता व एक को उलबेड़िया महकमा अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

आरोप कांग्रेस व माकपा समर्थकों पर है. वहीं दक्षिण हावड़ा विधानसभा क्षेत्र के नाजिरगंज में कांग्रेस समर्थित माकपा प्रत्याशी अरिंदम बोस के साथ धक्का-मुक्की व बदसलूकी किये जाने की खबर है. इधर, मध्य हावड़ा, शिवपुर, उत्तर हावड़ा व बाली विधानसभा क्षेत्रों में भी चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा. उत्तर हावड़ा के कई बूथों पर भाजपा प्रत्याशी रूपा गागंली ने तृणमूल पर रिगिंग करने का आरोप लगाया है, जबकि वाम मोरचा ने मतदान को शांतिपूर्ण करार देते हुए अर्द्धसैनिक बलों की प्रशंसा की है.
चुनाव शुरू होते ही भाजपा प्रत्याशी रूपा गांगुली के तेवर लगभग सभी बूथों पर दिखे. सुबह सात बजे ही वह खुद कई बूथों पर पहुंचीं व रिगिंग का आरोप लगाते हुए कुछ मतदान केंद्रों के पोलिंग ऑफिसर व एक मतदान केंद्र पर वह हावड़ा की उपमेयर से उलझ पड़ीं.
सुबह 7.25 मिनट : फरजी मतदान की खबर मिलते ही रूपा गांगुली लिलुआ थाना अंतर्गत बामनगाछी अरविंद हाइस्कूल पहुंचीं. उनके वहां पहुंचते ही स्थिति तनावपूर्ण हुई, लेकिन अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने सख्ती से पेश आते हुए स्थिति को काबू में किया.
सुबह नौ बजे : बामनगाछी केंद्रीय विद्यालय में रूपा गांगुली पहुंचीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola